पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तबादला: 25 सहा. उप निरीक्षक इधर से उधर कुण्डा थाने में टीआई पटवा की जगह लेंगे जांगड़े

तबादला: 25 सहा. उप-निरीक्षक इधर से उधर कुण्डा थाने में टीआई पटवा की जगह लेंगे जांगड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुस्त पुलिसिंग के नाम पर पुलिस कप्तान ने विभिन्न थानों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अपेक्षित परफार्मेंस नहीं दिखाने वाले 25 सहायक उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं। वहीं कुण्डा थाने में पवन पटवा की जगह निरीक्षक राजेश जांगड़े को टीआई की कमान सौंपी गई है, जो तरेगांव जंगल थाना के प्रभारी थे।

वहीं डीआरजी कैंप कोयलारझोरी (रेंगाखार) के सहायक निरीक्षक प्रसाद धुर्वे को निरीक्षक राजेश जांगड़े की जगह तरेगांव जंगल थाने का प्रभार दिया गया है। एक दिन पहले ही 21 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादला हुआ था। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को मेंटेन करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

अधिकारियों के कामकाज पर एसपी की नजर: थानों में अधिकारियों के कामकाज को लेकर एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह की पैनी नजर थी। यही कारण है कि उन्हाेंने बुधवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई की। 25 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया।

छित्तर सिंह का ट्रैफिक शाखा से पंडरिया थाने में ट्रांसफर: पुलिस विभाग में फेरबदल से 25 सहायक उपनिरीक्षक इधर से उधर हो गए हैं। ट्रैफिक शाखा के सउनि छत्तर सिंह का ट्रांसफर पंडरिया थाने में कर दिया गया है। इसी तरह रक्षित केंद्र के भुवन साहू, व्यास परमार, विलायत हुसैन, रुपेंद्र सिंह, मिलन सिंह, सुखलाल, अशोक मेश्राम और विजय राड़ेकर को अलग- अलग थानों में नवीन पदस्थापना दी गई है।

थानेदारों के फेरबदल की सूची भी होगी जारी: एक दिन पहले ही एसपी ने 2 प्रधान आरक्षक समेत 21 आरक्षकों काे जिले में इधर से उधर किया था। विभिन्न थानाें के प्रभार भी बदलने की तैयारी चल रही है। जल्द ही पुलिस मुख्यालय उनकी भी लिस्ट जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...