पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविलियन को लेकर गांवों में वॉल पेंटिंग करेंगे, बैठक में लिया फैसला

संविलियन को लेकर गांवों में वॉल पेंटिंग करेंगे, बैठक में लिया फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय सुधा देवी गार्डन में छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता व प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित संघ के जिला स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से आगामी 26 मई को कवर्धा व पंडरिया में संविलियन को लेकर होने वाले विधान सभा संकल्प सभा में संघ के सभी सदस्य शामिल रहेंगे।

इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संघ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिया गया है। पदोन्नति व समयमान वेतनमान में हो रहे विलंब को लेकर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए अविलंब आदेश जारी करने की मांग किया गया है। शिक्षा कर्मियों की मांगों को लेकर गठित कमेटी की रिपोर्ट अविलंब सौंपने और राज्य सरकार से संविलियन का निर्णय तत्काल लेने की मांग किया गया है। संविलियन को लेकर गांव- गांव में वाल पेंटिंग किया जाएगा, जिसमें संविलियन के लक्ष्य को प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा। बैठक में हेमलता शर्मा, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, संजय वर्मा, रविन्द्र चन्द्रवंशी, धरमप्रकाश मिश्रा, मनोज चन्द्रवंशी, गोकुल जायसवाल, उमेश चन्द्रवंशी, भूपेन्द्र जाटवर आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय समस्याओं को लेकर एडिशनल सीईओ से मिले: बैठक के बाद संघ के जिला प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल सीईओ एसके वर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव से अलग-अलग भेंटकर शिक्षक पंचायत संवर्ग की पदोन्नति, समयमान वेतनमान, सेवा पुस्तिका संधारण, प्रान नंबर, मासिक वेतन भुगतान, वरिष्ठता सूची प्रकाशन की मांग की गई।

संकुल शैक्षिक समन्वयक की होगी

संघ प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत लम्बे समय से रिक्त 90 संकुल शैक्षिक समन्वयक के पदों की पूर्ति अविलम्ब करने की मांग रखा। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला परियोजना समन्वयक ने संघ को आश्वस्त किया कि संकुल शैक्षिक समन्वयक की भर्ती प्रक्रिया माह जून में पूर्ण कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...