पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान से ट्रक में 39 मवेशियों को ओड़िशा ले जा रहे थे 3 तस्कर, धराए

राजस्थान से ट्रक में 39 मवेशियों को ओड़िशा ले जा रहे थे 3 तस्कर, धराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा|दशरंगपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार शाम 7 बजे नेशनल हाईवे पर ट्रक में मवेशियों की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक चालक है और 2 अन्य मवेशी मालिक है। ये तीनों ट्रक क्रमांक यूपी 14 एके 9831 में राजस्थान से 39 नग मवेशी लेकर निकले थे। इन मवेशियों को तस्करी कर ओड़िशा ले जाया जा रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच और दशरंगपुर पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी कर रोका। मवेशी दिखाई न दे, इसलिए ट्रक को पीछे से पैक किया गया था। ऊपर भूसा भरी बोरियां रखी गई थी।

खबरें और भी हैं...