पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़मेर जोधपुर पैसेंजर ट्रेन का कवास में इंजन फेल, डेढ़ घंटे यात्री हुए परेशान

बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन का कवास में इंजन फेल, डेढ़ घंटे यात्री हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर से बाड़मेर के लिए चलनी वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन कवास स्टेशन पर फेल होने से करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को गर्मी के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे के बाद बाड़मेर से आया इंजन लगने के बाद ट्रेन रवाना हुई। कवास रेलवे स्टेशन मास्टर मूलाराम चौधरी ने बताया कि जोधपुर-बाड़मेर के बीच दो इंजन लेकर चलने वाली ट्रेन करीब 5 बजकर 57 मिनट पर कवास स्टेशन पहुंची। जहां इंजन का गेर लीवर फंस जाने से फेल हो गया। वहीं एक इंजन पहले से ही फेल था। इसको लेकर करीब डेढ़ घंटे ट्रेन कवास स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे में गर्मी के चलते ट्रेन में सवार यात्री परेशान हुए तो कई यात्री ट्रेन से उतरकर बस आदि अन्य वाहनों से गंतव्य स्थल तक पहुंचे। शाम करीब 7:20 बजे बाड़मेर से दूसरा इंजन आया, जिसे कवास स्टेशन कार्मिकों द्वारा जोड़कर दस मिनट में रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...