पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेन ने तोड़ी हाई टेंशन बिजली तार 12 गांवों में 11 घंटे रही बिजली बंद

क्रेन ने तोड़ी हाई टेंशन बिजली तार 12 गांवों में 11 घंटे रही बिजली बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवास | नागाणा स्थित एमपीटी में लगी एक निजी कंपनी की बड़ी क्रेन ड्राइवर द्वारा लापरवाही से चलाते हुए नेशनल हाइवे के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन तार को सुबह 7 बजे तोड़ दिया। जिसको लेकर दर्जनों गांवों में ग्यारह घंटे बिजली गुल रही।

बिजली घर के पास से नेशनल हाइवे के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार को केयर्न में लगी महालक्ष्मी कंपनी की एक बड़ी क्रेन ड्राइवर द्वारा लापरवाही से चलाते हुए तोड़ दिया। जिससे कवास के साथ भुरटिया, बांदरा, माडपुरा बरवाला, छितर का पार, काऊ का खेड़ा, नागाणा, जिप्सम हॉल्ट, उत्तरलाई, आदर्श ढूंढा के साथ दर्जनों गांवों में ग्यारह घंटे बिजली बंद रही। जिसको बहाल करने में विभाग कर्मचारियों को करीब 11 घंटे लगे। भयंकर गर्मी को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सुबह 7 बजे से शाम करीब 6 बजे तक बिजली बंद रहने से परेशान हुए। डिस्कॉम एईएन पुखराज सेठिया ने बताया कि केयर्न एमपीटी में कार्यरत एक निजी कंपनी महालक्ष्मी की क्रेन द्वारा नेशनल हाइवे के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार को तोड़ दिया था। जिसको लेकर बिजली बंद रही। वही कंपनी मालिक द्वारा नियमानुसार रसीद कटवाने पर कोई मामला दर्ज नहीं किया।

खबरें और भी हैं...