कवास | नागाणा थानांतर्गत माडपुरा पुराना गांव निवासी एक बुजुर्ग की टांके में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि माडपुरा पुराना गांव निवासी बासठ साल के केशराराम पुत्र रायचंदराम जाट हाल निवास सांसियों की बस्ती अपने घर में बने टांके से पानी निकाल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से टांके में गिर गया और उसकी मौत हो गई।