अवैध बजरी से भरे 6 ट्रेलर पकड़े
नसीराबाद| सदर थाना पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध बजरी भरकर जा रहे 6 ट्रेलरों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी रामावतार ताखर ने मय जाप्ते के खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार रात्रि को कोटा बाईपास चौराहे पर नाकाबंदी कर अवैध बजरी भरकर ले जा रहे 6 ट्रेलरों को पकड़ लिया। पुलिस व खनिज विभाग की टीम उक्त ट्रेलरों को पकड़ कर सदर थाने ले आई। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलरों के विरुद्ध खनिज विभाग जुर्माने की कार्रवाई करेगा। पूछताछ में ट्रेलर चालकों ने बताया कि बजरी से भरे ये ट्रेलर केकड़ी से सीकर ले जाए जा रहे थे।