बांदनवाड़ा| बांदनवाड़ा डाक बंगले में गुरुवार को नवनिर्वाचित पीसांगन प्रधान अशोक रावत का अभिनंदन किया गया। पूर्व अपर लोक अभियोजक मनोज आहूजा द्वारा आयोजित समारोह में प्रधान अशोक रावत समेत अजमेर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, केकड़ी के अपर लोक अभियोजक घनश्याम वैष्णव का अभिनंदन अधिवक्ताओं और बांदनवाड़ा पंचायत और ग्रामवासियों द्वारा किया गया।