कुंभलगढ़ | उपखंड मुख्यालय स्थित केलवाड़ा कस्बे के उदयपुर बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर शनिवार शाम को आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार ने बताया कि इस दौरान केलवाड़ा के उदयपुर बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाजी की गई मिठाई बांटी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, डाउ सिंह खरवड़़, बब्बर सिंह खरवड, मयंक जोशी, वरदीसिंह कंबोडा, हेमसिंह हलाई, नैन सिंह काकरवा, मांगूसिंह हमेरिपाल, हरिराम कड़िया, नारायणसिंह, भगतसिंह, तेजसिंह, भैरू सिंह, प्रकाश सेन और मोहनसिंह आदि मौजूद थे।
कुंभलगढ़। खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।