सीताबाड़ी में विकास के लिए 3.5 करोड़ मंजूर
केलवाड़ा । तीर्थ स्थली सीताबाड़ी के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीन करोड़ पांच लाख 69 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस रकम से यहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जाएगा।
विधायक ललित मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पीवीटीजीएस विकास के लिए सहरिया परियोजना तहत जिले में ग्रांट इन ऐड सीताबाड़ी की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विकास केंद्र निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। जिससे सीताबाड़ी की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने के लिए कई विकास कार्य कराए जाएंगे। सीताबाड़ी के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार की ओर से यह राशि मंजूर की गई है। जिसमें विधायक ललित मीणा सहित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी योगदान रहा है।
इससे पूर्व भी विधायक मीणा के प्रयासों से सीताबाड़ी में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग व नालियों का निर्माण कराया गया था। साथ ही लगभग 10 लाख रुपए की लागत से हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी। विधायक ललित मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से मंजूर किए गए तीन करोड़ पांच लाख 69 हजार रुपए की लागत से कई विकास कार्य कराए जाएंगे।