कुएं में गिरी गाय को बचाया
केलवाड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपकार सिंह सांगा के क्रेशर के समीप खेत में बने कुएं में गिरी गाय को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। बेहोश हुई गाय का उपचार करवाया। गोरक्षा प्रमुख राजसुमन ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता सोनू राठौर, रिंकू भारती, राकेश राठौर, लखन ओझा, राजा प्रजापत, आकाश राठौर, संतू जंगम, आशु राठौर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कुएं में उतरकर रस्सियों के सहारे गाय को बाहर निकाला। वहीं पेट्रोल पंप के पास एप्रोच रोड पर थैलियां खाकर बेहोश हुई गाय का पशु चिकित्सक से उपचार कराया।