केलवाड़ा में आज और कल 7 घंटे बंद रहेगी बिजली
केलवाड़ा| कस्बे में सीताबाड़ी रोड पर डिवाइडर के बीच खड़े किए गए टावर पर लाइन डालने के चलते मंगलवार एवं बुधवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। जेईएन के अनुसार सीताबाड़ी रोड पर सड़क के बीच बने डिवाइडर में खड़े किए गए टॉवर पर लाइन खींचने का काम किया जाएगा। जिसके चलते मंगलवार एवं बुधवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।