दीन-दुखियों की सेवा कर मानव जीवन को सार्थक बनाएं: मेहता
केलवाड़ा| सीताबाड़ी में लगाए पांच दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं शल्य चिकित्सा शिविर का समापन शुक्रवार को यूआईटी कोटा के चेयरमैन रामकुमार मेहता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समापन के अवसर पर सभी समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सीताबाड़ी जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र एवं शल्य चिकित्सा शिविर के समापन पर कोटा से यूआईटी चेयरमैन, भाजपा नेता हेमराज मीणा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, विधायक ललित मीणा, उपजिला प्रमुख रामकुमार नागर, प्रकाश मेहता, पूर्व चेयरमैन परमिंदर कौर अटवाल, डॉ. जयसिंह मेहता सहित कई लोग मौजूद थे। कोटा यूआईटी चेयरमैन मेहता ने कहा कि वह किसी के काम आएं यह उनका सौभाग्य होगा। भाजपा नेता हेमराज मीणा, विधायक ललित मीणा एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर अध्यक्ष राजेंद्र खत्री ने भी संबोधित किया। समापन समारोह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश केरवरिया, डॉ. अजय शर्मा, राधेश्याम कंपाउंडर, सोभागमल पारेता, त्रिलोचन सिंह सोढ़ी, ताराचंद गुर्जर, संदीप सिंह, बीएड कॉलेज अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, विपिन सिंघल, राधेश्याम गुप्ता, राजेश सिंघल, कमल राठौर, केसरीलाल मेहता, काशीलाल मेहता सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन शिक्षक जगदीश राठौर ने किया। शिविर के दौरान निशुल्क सामग्री देने पर सिख समाज के प्रतिनिधि त्रिलोचन सिंह सोढ़ी को सम्मानित किया। वहीं पेयजल व्यवस्था के लिए विनोद चंदेल, मनोज प्रजापत, उपसरपंच रमेशचंद मेहता, केवल राठौर व नरेश मेहता को बीएड कॉलेज के छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं ने ओपीडी में मरीजों की पर्ची बनाने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखने पर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह को सम्मानित किया। वहीं सेवा कार्य के लिए अशोक नामा सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।