केलवाड़ा: कुएं में गिरी गाय को बचाया
केलवाड़ा| बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हथवारी रोड के पास एक खेत में स्थित कुएं में गिरी गाय को पाइप निकालने वाली मशीन की मदद से बाहर निकालकर बचाया। गोरक्षा प्रमुख राज सुमन ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही सभी कार्यकर्ता हथवारी रोड के पास पूरब प्रजापत के खेत के कुएं में गिरी गाय को बचाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ट्यूबवैल से पाइप निकालने वाली मशीन को मंगाकर गाय को बांधते हुए उसे बाहर निकाला। इस मौके पर बजरंगदल पदाधिकारी लखन अोझा, सोनू राठौर, रामवीर मीणा, राजा प्रजापत, संतु जंगम, वीरेंद्र सिंह, पवनजीत सिंह मौजूद थे।