पुलिस जवानों ने किया श्रमदान
केलवाड़ा| पुलिस विभाग की ओर से 16 अप्रैल को पुलिस दिवस के मद्देनजर सभी थाना चौकी व कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि 16 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस का गठन हुआ था। इसी उपलक्ष में पुलिस दिवस मनाया जाता है। जिसके तहत 13 से 15 अप्रैल तक सभी पुलिस चौकियों, थाने व कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत थाना परिसर की साफ-सफाई की गई। जिसमें थाना प्रभारी सहित स्टाफकर्मियों ने श्रमदान किया।