आदिवासियों के लघुकुंभ का आगाज
आदिवासियों के लघुकुंभ के नाम से विख्यात विशाल धार्मिक सीताबाड़ी मेले का मंगलवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने कहा कि सीताबाड़ी मेला आज भी हमारी ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए हैं।
सीताबाड़ी मेला उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, विधायक ललित मीणा, भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा के अलावा कई नेता शामिल हुए। विधायक ललित मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीताबाड़ी में जो भी विकास हुआ है, वह भाजपा शासन की ही देन है। अभी हाल ही में सीताबाड़ी के विकास के लिए तीन करोड़ रुपए की मंजूरी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में हुए ढेरों विकास कार्यों पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि भाजपा शासन में गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया है। आवास निर्माण, शौचालय खाद्य सुरक्षा, भामाशाह, चिकित्सा, गैस कनेक्शन हर गरीब तबके के लोगों तक यह सुविधा पहुंचाई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कहा कि तीर्थस्थली सीताबाड़ी हमारी संस्कृति की अनमोल विरासत है। इसके विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, एसडीएम संतोष कुमार मीणा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सभी नेताओं ने मेले के सफल आयोजन की कामना करते हुए भगवान लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मेलाध्यक्ष सरपंच गायत्री सहरिया, भाजपा नेता ताराचंद, रामलाल मेहता, पूर्व चेयरमैन परमिंदर कौर अटवाल, बीएड कॉलेज अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, आनंद जैन, रितेश राठौर, कपिल राठौर, दिलीप भार्गव, सरपंच कमल राठौर, मुरारीलाल परिहार, रामदयाल मेहता, एईएन बसंत गुप्ता, उपसरपंच रमेशचंद मेहता, श्यामबाबू राठौर, राजेंद्र खत्री, केदार शर्मा, रामकुमार राठौर, वार्ड पंच संदीप सिंह, केवल राठौर, नरेश मेहता, मनोज शर्मा, सचिव ओमप्रकाश, मनोज प्रजापत, सरोज चंदेल सहित कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक जगदीश राठौर ने किया।
सीताबाड़ी में 3 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
केलवाड़ा| सीताबाड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में आए जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, विधायक ललित मीणा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा, सरपंच गायत्री सहरिया सहित अन्य नेताओं ने सीताबाड़ी में टेंडर प्रक्रिया के बाद 3 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्य पब्लिक गार्डन, सुलभ काॅम्पलेक्स, प्राचीन परकोटे की मरम्मत, भव्य सिंहद्वार का निर्माण, मेला परिसर की चारदीवारी सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
केलवाड़ा. सीताबाड़ी में विकास कार्यों का शिलान्यास करते जिला प्रमुख सुमन व अन्य।