केलवाड़ा में पटवारी से मारपीट, मामला दर्ज
केलवाड़ा| कस्बे में मंगलवार शाम को उपतहसील मुख्यालय के सामने कुछ लोगों ने हैसियत प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने के मामले में पटवारी के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि केलवाड़ा निवासी पटवारी रामनिवास मंगलवार शाम को उपतहसील के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान जखोनी निवासी संजय, पप्पू किराड़ व उनके साथियों ने हैसियत प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने के मामले में हुई बहस के दौरान पटवारी के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराकर जांच शुरू कर दी है।