पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र में सांसद राकेश सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

मप्र में सांसद राकेश सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल/जयपुर | मध्यप्रदेश और राजस्थान भाजपा में विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में बदलाव हो रहा है। मध्यप्रदेश में नंद कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया। उनकी जगह जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है। उधर, राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। अशोक परनामी ने जयपुर में इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने 16 अप्रैल को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा था।





प्रदेश के उपचुनावों में हुई हार के संबंध में उन्होंने कहा कि हार-जीत सामूहिक होती है, जिसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

राजस्थान में परनामी का इस्तीफा

खबरें और भी हैं...