पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुपर डीलक्स से बैग लेकर सीसीटीवी में जाते दिखा चोर, चेहरा नहीं पहचाना जा सका

सुपर डीलक्स से बैग लेकर सीसीटीवी में जाते दिखा चोर, चेहरा नहीं पहचाना जा सका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | यंग इंडिया फैलोशिप का इंटरव्यू देकर कोलकाता से बिलासपुर लौट रहा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस में चोरी का शिकार हो गया। बैग चोरी करके जाता हुआ युवक सीसीटीवी कैमरे में दिख तो रहा है लेकिन धुंधला होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हुई। युवक ने झारसुगड़ा जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स में अंतिम वर्ष का छात्र चेतन कुमार 13 मई की रात कोलकाता से बिलासपुर आने के लिए रात 10 बजे ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12102 के पीछे से तीसरे नंबर के जनरल कोच में सवार हुआ। बिलासपुर के पहले स्टेशन झारसुगड़ा में सुबह 6.30 बजे उसका बैग चोरी हो गया। छात्र अपना बैग खोजने के लिए वहीं पर उतर गया। वहां पर उसने आरपीएफ की मदद से सीसीटीवी फुटेज देखा। पता चला की जहां ट्रेन की अंतिम बोगी लगी वहां सीसीटीवी कैमरा ही नहीं है।



अतः कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। झारसुगड़ा स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वहां खोजने के बाद छात्र वापस बिलासपुर लौट आया। चूंकि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का अगला स्टॉपेज बिलासपुर स्टेशन ही था तो छात्र ने रात 9.30 बजे पहुंच कर बिलासपुर में सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। तब पता चला की प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सुबह 10.15 मिनट पर पहुंची थी। और 10.22 पर एक व्यक्ति काले रंग की शर्ट पहने हुए ओवरब्रिज से वही नीले रंग का पिट्ठू बैग ले जाते हुए दिखा। परंतु उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। ‎नीले कलर के पिट्ठू बैग में छात्र चेतन कुमार के सभी डॉक्यूमेंट जिनमें 10वीं, 12वीं एवं बीटेक की एक से लेकर सातवें सेमेस्टर की मार्कशीट तथा अतिरिक्त गतिविधियों के सभी सर्टिफिकेट थे। इसके साथ-साथ कुछ कपड़े किताबें एवं कुछ और जरूरी सामान था।

खबरें और भी हैं...