पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनाथ ने खाली किया सरकारी बंगला, कल्याण सिंह भी करेंगे

राजनाथ ने खाली किया सरकारी बंगला, कल्याण सिंह भी करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के बाद आदेश और यूपी सरकार द्वारा निर्देश नोटिस दिए जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। वे यहां से गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट होंगे। गृहमंत्री के बाद कल्याण सिंह ने भी रविवार शाम तक अपना बंगला खाली करने की सूचना भेज दी है। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ल का कहना हैं पूर्व सीएम एनडी तिवारी के यहां नोटिस नहीं रिसीव हुआ। अन्य सभी पूर्व सीएम ने नोटिस रिसीव कर लिया है।

दूसरी ओर, अखिलेश यादव अभी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस उन्हें मिल चुका है। मुलायम को पांच विक्रमादित्य मार्ग और उनके बेटे अखिलेश को चार विक्रमादित्य मार्ग पर आवास आवंटित हैं। इससे पहले मुलायम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना और अखिलेश का आवास बचाने की कोशिश की थी।

एनडी तिवारी को छोड़कर सभी पूर्व सीएम ने रिसीव किया नोटिस

मायावती ने नोटिस

पर चुप्पी साधी

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को अभी आवास खाली करने का नोटिस नहीं दिया जा सका है। वह माल एवेन्यू में सरकारी आवास में रहते हैं। राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार, उनके दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने की वजह से नोटिस नहीं दिया जा सका। नोटिस दिल्ली भेजा गया है और जल्द ही मिल जाएगा। उधर, पूर्व सीएम बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। माना जा रहा है कि वे कभी भी अपना आवास खाली कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...