पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ दुष्कर्म: एग्जाम अटेंडेंस शीट पर विशाल जंगोत्रा के दस्तखत फर्जी

कठुआ दुष्कर्म: एग्जाम अटेंडेंस शीट पर विशाल जंगोत्रा के दस्तखत फर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के एक आरोपी विशाल जंगोत्रा के मेरठ के कॉलेज की एग्जाम अटेंडेंस शीट पर फर्जी दस्तखत किए गए थे। क्राइम ब्रांच को मिली फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार अटेंडेंस शीट पर किए गए दस्तखत जंगोत्रा के दस्तखत से मेल नहीं खाते।

जंगोत्रा के बजाय किसी और ने यह दस्तखत किए हैं। जंगोत्रा का दावा है कि कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दौरान वह मेरठ में था। जंगोत्रा का दावा है कि उसने 15 जनवरी को परीक्षा से पहले इस शीट पर दस्तखत किए थे। पुलिस को जांच में पता चला था कि जम्मू से मेरठ के लिए जंगोत्रा की ट्रेन लेट थी। वह परीक्षा के बाद ही मेरठ पहुंचा था। एेसे में उसकी जगह उसके किसी दोस्त ने यह दस्तखत किए थे। इसी बीच, क्राइम ब्रांच ने विशाल के तीन दोस्तों सचिन, नीरज और साहिल को भी नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। विशाल कठुआ कांड के मास्टरमाइंड माने जा रहे सांझी राम का बेटा है।

ट्रेन लेट होने के कारण परीक्षा के बाद मेरठ पहुंचा था जंगोत्रा: पुलिस

सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व

मंत्री लाल सिंह ने नंगे पांव मार्च निकाला

पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह ने कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग एक बार फिर से उठाई। सीबीआई जांच की मांग करते हुए रविवार को कठुआ जिले में उन्होंने नंगे पांव एक मार्च का नेतृत्व किया। लाल सिंह करीब पांच घंटे तक नंगे पांव चले, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उनसे वाहन में बैठने का आग्रह किया क्योंकि उनके पैर में छाले पड़ गए थे। राज्य सरकार पर कठुआ मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराने का दबाव बनाने के लिए यह मार्च निकाला गया।

पुलिस ने 8 लोगों को बनाया है आरोपी

कठुआ दुष्कर्म मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन आठ में विशाल जंगोत्रा का चचेरा भाई, विशाल का एक स्थानीय मित्र, दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ), एक हेड कांस्टेबल और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक उपनिरीक्षक शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...