पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोझिकोड में चमगादड़ से फैलने वाले निपाह वायरस से 11 की मौत

कोझिकोड में चमगादड़ से फैलने वाले निपाह वायरस से 11 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक परिवार में तीन की मौत हुई, कुएं में मिला फ्रूट बैट

निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलने वाला एक नया संक्रमण है। यह इंसानों और जानवरों को गंभीर रूप से बीमार कर देता है। कोझिकोड के जिस परिवार में इस वायरस से तीन लोगों की मौत हुई है और कुछ लाेगों का इलाज चल रहा है, उनके घर के कुएं में फ्रूट बैट मिला है। स्वास्थ्य मंत्री केके शिलाजा ने कहा कि अब कुआं बंद कर दिया गया है।

एनआईवी वायरस की पहचान सबसे पहले मलेशिया के कामपुंग सुंगाई निपाह में हुई थी। उस वक्त यह सूअरों से फैला था।

2001 में पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भी इस वायरस का संक्रमण फैला था। उस वक्त सामने आए 66 केसों में से 45 लोगों की माैत हो गई थी।

2007 में पश्चिम बंगाल के नदिया में भी निपाह के संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 2004 में बांग्लादेश में भी यह बीमारी फैली थी।

कैसे फैलता है निपाह

फ्रूट बैट या सूअर जैसे जानवर इसके वाहक हैं। संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने या इनके संपर्क में आई वस्तुओं के सेवन से निपाह वायरस का संक्रमण होता है। निपाह वायरस से संक्रमित इंसान भी संक्रमण को आगे बढ़ाता है।

खबरें और भी हैं...