- Hindi News
- National
- वित्त मंत्री अरुण जेटली, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने राज्यसभा में शपथ ली
वित्त मंत्री अरुण जेटली, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने राज्यसभा में शपथ ली
नई दिल्ली|केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के नए कार्यकाल के लिए रविवार को शपथ ली। जेटली ने संसद में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली। अरुण जेटली के अलावा भाजपा के अनंत कुमार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शपथ ली। जेटली को दो अप्रैल को सदन का नेता नियुक्त किया गया था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य की वजह से शपथ नहीं ले सके थे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।
किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे जेटली को छह अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां दो दिन तक चली जांच पड़ताल के बाद कल उनका डायलिसिस किया गया।