कैरो में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण
कैरो में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण
कैरो | प्रखंड में पानी सप्लाई की सुविधा नहीं होने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रखंड निर्माण के 9 वर्षों बाद भी प्रखंड मुख्यालय गांव कैरो सहित उत्तका, नवाटोली, एडादोन आदि गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। गर्मी में क्षेत्र के अधिकतर कुओं, तालाबों, नदी नाले सूख जाते है। साथ ही चापाकल से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। कैरो में जलमीनार निर्माण व घर-घर पानी सप्लाई को लेकर लोग जनप्रतिनिधियों से भी समय-समय पर मांग करते रहे हैं। इस संबंध में कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि जलमीनार निर्माण को लेकर पदाधिकारियों, स्थानीय सांसद व विधायक से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक को मांग पत्र देकर इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि कैरो प्रखंड मुख्यालय में जलमीनार का निर्माण कराकर पाइपलाइन द्वारा पानी की सप्लाई किए जाने के लिए कार्य प्रगति पर है। स्थल चयन व मापी का काम प्रगति पर है।