आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करें
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य समारोह में समाहरणालय मैदान में जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर डीसी विनोद कुमार ने कहा कि आंबेडकर हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने अपनी शिक्षा को हथियार बनाया और संघर्ष करते हुए आगे बढ़कर भारत का संविधान लिखकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि एसपी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संविधान में सभी के लिए समान अधिकार के तहत समान न्याय की व्यवस्था की गई है।
सभी को मान सम्मान के साथ जीने का अधिकार, सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार, सभी को अपना धर्म मानने का अधिकार है। जिसके निर्माण में देशर| डॉक्टर भीमराव महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार ने सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत कृषकों की आय को दोगुना करना, जीविका के अवसरों में वृद्धि करना, ग्रामीण गरीब परिवारों तक पहुंच स्थापित करना एवं राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में स्वच्छता सफाई एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम को डीडीसी, अनुसूचित जाति जनजाति पदाधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण राम ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण सचिव लखन राम और धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने किया। इससे पूर्व राजकीय मध्य विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व आदिवासी जय चाला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर एसडीओ राज महेश्वरम, नजारत उपसमाहर्ता राजीव नीरज, डीएसई रेणुका तिग्गा, डीडब्ल्यूओ मधुमती कुमारी, डीआईओ वीरेंद्र प्रसाद, बाल किशोरनाथ शाहदेव व संजीव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने कचहरी चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर बीएड कॉलेज में भी आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गई। इसमें सिस्टर शीला, सिस्टर जसिंता, सिस्टर रानी, सिस्टर पूनम, सिस्टर रेजिना व सिस्टर प्रभा समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। वहीं एलजीएसएस सभागार में भी जयंती मनी। संस्थान के सचिव सीपी यादव ने बाबा साहब की जीवनी पर जानकारी दी। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में भी उप प्राचार्य एसके झा व शिक्षक रामचंद्र गिरी की अगुवाई में जयंती मनायी गई। वहीं कुड़ू में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद की अगुवाई में आंबेडकर जयंती मनायी गई। इस मौके पर धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, राजू रजक, विनोद राम, सुकर सुधाकर, पंकज भारती, शुभम मोदी, संजय पासवान, मदन यादव व यदुनंदन तिवारी आदि मौजूद थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
बीएड कॉलेज में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती प्रशिक्षु।
एमएलएएसवीएम इंटर कॉलेज में मना जयंती समारोह
एमएल अग्रवाल एसवीएम इंटर कॉलेज में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इस मौके पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलित आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। कार्यक्रम को हिंदी के व्याख्याता नीति भारतीय ने भी संबोधित किया। संचालन अर्थशास्त्र की व्याख्याता रश्मि कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन राजनीति शास्त्र की व्याख्याता छवि कुमारी ने किया। इस मौके पर प्रीति कुमारी गुप्ता, कुमार निर्भय सिंह, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, सौमिता दास, मुरारी साहू, आरती भगत सहित आचार्य एवं विद्यार्थी मौजूद थे। वहीं हरमू रोड स्थित जय मां सरस्वती इंग्लिश मिडीयम पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनाई गई। स्कूल की प्रबंधिका सुषमा सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों को उनके जीवनी पर जानकारी दी। इस मौके पर रोनित भट्ट, धीरज सिंह, निशांत कुमार, सुनीता देवी, राधा देवी, वीणा साहू समेत अन्य उपस्थित थे।
भंडरा में निकाली प्रभातफेरी
भंडरा | प्रखंड के मसमानो गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर बीडीओ तेज कुमार हांसदा, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, दीपक शाहदेव, सरोज राम, आशुतोष राम, भरत राम सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। वहीं भंडरा मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा उच्च विद्यालय के छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। सभी ने बाबा साहब के जीवनी से जुड़े नारे भी लगाए।
किस्को के इंटर कॉलेज में याद किए गए बाबा साहब
किस्को | इंटर कॉलेज किस्को में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ओबेदुल्लाह परवेज ने भीमराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गो पर छात्रों को चलने की बात कही। इस मौके पर शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
सेन्हा राम मुहल्ला में मनी जयंती
सेन्हा | डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती सेन्हा राम मुहल्ला में मनाई गई। मुखिया मेघा तिर्की ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर शिक्षक सुनील राम, रमेश राम, राजेश राम, अशोक राम, आनन्द, संदीप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं रूपेश मेडिकल के निकट भाजपाइयों ने भी उनकी जयंती मनायी। हर्षनाथ महतो ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करती शिक्षिकाएं।
संघर्षशील बनने की जरूरत
कैरो | प्रखंड मुख्यालय में भी भारत र| बाबा साहेब की जयंती मनायी गई। जिसमें पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विधार्थी ने कहा हमें बाबा साहब की तरह संघर्षशील बनने की जरूरत है। उनके बताए बातों से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर मुखिया गौतरी देवी, पंचायत सचिव कन्दरू साहू, पंचायत स्वयं सेवक रामप्रसाद पाल, ललेश पांडे, बीरू उरांव आदि उपस्थित थे।