पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को होने वाली ग्रामसभा स्थगित की जाए

20 को होने वाली ग्रामसभा स्थगित की जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो | प्रखंड के कैरो गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ मनोज कुमार के नाम आवेदन देकर 20 अप्रैल को ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर होने वाले ग्राम सभा को स्थगित कर पुनः तिथि निर्धारित करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि 20 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने वाली है। जिसमें राजनीतिक दल के अधिकतर लोग लोहरदगा चले जाएंगे। उसी दिन कैरो बाजार टांड में प्रखंड बीस सूत्री के द्वारा 100 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया जाना है। साथ ही कई परिवार में शादी है। आवेदन देने वालों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी, नाजिर आलम खान, समीरूद्दीन अंसारी, विवेक प्रजापति, मुस्लिम अंसारी, नईम अंसारी, मोजाहिर अंसारी, दशरथ साहू, जोरावर खान व ओम सोनी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...