पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह में हर बूथ तक संगठन मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी

तीन माह में हर बूथ तक संगठन मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी की बैठक पोस्ट कंपाउंड किस्पोट्टा हाउस में मंगलवार को हुई। जिसमें लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार की समीक्षा व उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर विमर्श किया गया। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहरदगा, कुडू, किस्को, भंडरा, पेशरार और कैरो की 66 पंचायतों में संगठन विस्तार की रूपरेखा बनायी गयी।

चार से पांच पंचायतों की जिम्मेदारी देते हुए तीन विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें राहुल उरांव, अजीत भगत, सोनामानी टोप्पो को प्रभार दिया गया। सभी ने पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर राज्य पर्यवेक्षक प्रीतम मिश्रा ने कहा की आम आदमी पार्टी राज्य में सभी सीटों पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हर गांव और हर बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अगले तीन महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य समिति सदस्य सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी विनोद खेरवार ने पार्टी के उद्देश्यों व नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार खत्म करने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए संकल्पित आम आदमी पार्टी झारखंड में भ्रष्टाचारियों की गंदी राजनीति को खत्म कर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार उपलब्ध कराएगी।

खबरें और भी हैं...