पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में जीत पर भाजपाइयों में खुशी

कर्नाटक में जीत पर भाजपाइयों में खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो | भाजपा पार्टी द्वारा कर्नाटक में बड़ी पार्टी के रूप में जीत कर सामने आई। भाजपा विधायक दल के नेता यदुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिला कर खुशी का इजहार किया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा की भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। जहां भी चुनाव हो रहे है अधिकतर राज्यों में बीजेपी की ही सरकार बन रही है। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, राजेन्द्र महतो, राजू प्रजापति, विशेश्वर प्रसाद दीन, अनिल साहू व अनिल ठाकुर सहित अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...