पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को सुविधा के लिए कैरो थाना में प्याऊ का किया शुभारंभ

लोगों को सुविधा के लिए कैरो थाना में प्याऊ का किया शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो | प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए कैरो थाना परिसर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन कैरो थाना प्रभारी रामाशीष पासवान, कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, डॉ. राकेश प्रसाद, सूरज मोहन साहू व नाजिर आलम खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर शरत कुमार विद्यार्थी ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था किया जाना काफी सराहनीय कार्य है। डाॅ. राकेश प्रसाद ने कहा कि गर्मी में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, नईम अंसारी, शिक्षक अमरेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...