पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसात से पहले पूरा करें कुएं का निर्माण

बरसात से पहले पूरा करें कुएं का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो | कैरो प्रखंड मुख्यालय पंचायत में शनिवार को एई, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एलजीएसएस के पदाधिकारी, मनरेगा सीआरपी, सीएफटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा से संचालित कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए लाभुकों को निर्माण कार्य में हो रही परेशानी का जायजा लिया। कूप निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही सामग्री की उपलब्धता पर जोर देते हुए वर्षा होने से पूर्व कूप निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा। कहा गया कि सभी के सहयोग से कार्य जल्द पूर्ण होगा। इस मौके पर भुनेश्वर सिंह, कन्दरू साहू, नन्दा भगत, अमित महतो व संदीप कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...