कैरो| कैरो प्रखंड के हुद्दू सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पहलू भारत गैस एजेंसी द्वारा 23 परिवारों के बीच गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक घर की महिला को धुंआ से दूर और वातावरण को शुद्ध रखने की सोच के साथ गैस सिलेंडर दे रही है।