पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने स्टेशन से न्यू नगजुआ रेलवे स्टेशन रोड जर्जर, परेशानी बढ़ी

पुराने स्टेशन से न्यू नगजुआ रेलवे स्टेशन रोड जर्जर, परेशानी बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो प्रखंड क्षेत्र नगजुआ स्टेशन पथ काफी जर्जर हो गया है। पुराने स्टेशन से नए स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर गड्ढे भरे पड़े हैं। नतीजतन कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो और भी खतरा साबित होती है। इन्हें न्यू स्टेशन तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोजाना इस पथ से पांच हजार से अधिक मजदूर, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी, सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी रांची और लोहरदगा गुजरते हैं। स्टेशन का रास्ता इतना खराब है कि कौन सा दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन कब दुर्घटनाग्रस्त हो जाए यह कहना मुश्किल है। कैरो प्रखंड की स्वयं सेवी संस्था मौलाना आजाद वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अलीरजा अंसारी ने कहा कि सरकार सिर्फ टैक्स वसूल करना जानती है।

खबरें और भी हैं...