पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से 25 मई तक चलाया जाएगा मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान

23 से 25 मई तक चलाया जाएगा मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को संक्षिप्त मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चन्द्र कुंवर की अध्यक्षता में हुई। मौके सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 मई से 25 जून तक सभी बूथों में मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान चलाना है। इस दौरान बीएलओ को घर घर जा कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, सुधार करने, एक ही व्यक्ति के दो जगहों पर नाम होने पर एक जगह से नाम हटाते हुए एक मतदाता पहचान पत्र को जमा करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति ईमानदारी बरते और समय पर कार्यों का निबटारा करें। पुनर्निरीक्षण के दौरान प्रत्येक मंगलवार को बीएलओ की बैठक होगी। मौके पर पर्यवेक्षक एलईओ नूतन कुमारी, बीपीओ सुदर्शन लकड़ा, बीएलओ देवनंदन नायक, श्रवण कुमार, भोला कुमार, वशी अहमद, राम प्रसाद पाल, समीद अंसारी, सुनीता देवी, परवेज, हिफजुल रहमान, जाहिद अंसारी आदि अन्य उपस्थित थे।

बैठक में शामिल बीएलओ व अन्य।

खबरें और भी हैं...