पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिनों में ईंट भट्ठा के कागजात जमा करें

दो दिनों में ईंट भट्ठा के कागजात जमा करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीअो ने किया ईंट भट्‌ठों का निरीक्षण

भास्कर न्यूज | केरसई

प्रखंड मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों में दर्जनों ईंट भट्‌ठों के अवैध संचालन की सूचना पर बीडीओ सह सीओ कुमार एस अभिनव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लोगों का आरोप है कि सुभाष प्रसाद, मनोज प्रसाद, संदीप प्रसाद और राजेश प्रसाद द्वारा ईंट भट्‌ठों का संचालन किया जा रहा है।

इन भट्‌ठों के आदिवासी जमीन पर और खेती योग्य भूमि पर होने की बात कही गई है। कहा गया कि ईंट बनाने के क्रम में खेतों की उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं भट्‌ठे के काम में उपयोग में लाए जा रहे ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगे हैं।

इसे मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन बताया गया है। बीडीओ ने सभी भट्ठा मालिकों से कहा है कि वे दो दिनों के भीतर भट्ठों से संबंधित कागजात, जमीन के कागजात और भट्‌ठों में काम कर रहे मजदूरों से संबंधित कागजात जमा करें। इनके अवलोकन के पश्चात आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...