प्रखंड के एनडब्लूजीईएल चर्च परिसर में दृढ़ीकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुरोहित पादरी रेभ. जॉनसन तिर्की, सहायक पुरोहित रेभ. सुरजन केरकेट्टा ने 62 युवक-युवतियों का दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कराया। मौके पर पुरोहित तिर्की ने कहा कि यह खुशी का दिन है। युवक-युवतियां परमेश्वर की प्रतिज्ञा को दृढ़ीकरण के रूप में ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमेश्वर सभी पर अनुग्रह करेंगे। लोग प्रभु पर विश्वास करें और मसीह में दृढ़ हों।
यही दृढ़ीकरण है। परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की है और अपने पुत्र यीशु ख्रीस्त को धरती पर भेजा था। पुरोहित तिर्की के नेतृत्व में दान, सद्गुण, प्रभुभोज आदि अनुष्ठान किए गए। संस्कार के क्रम में मसीही गीत व भजन गाए गए। दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले सभी युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य के लिए परमेश्वर से विनती की गई। पुरोहित जॉनसन तिर्की, सहायक पुरोहित सुरजन केरकेट्टा ने सभी युवक-युवतियों का माल्यार्पण किया। युवक-युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। चर्च परिसर में विश्वासियों की काफी भीड़ थी। इस आयोजन में प्रचारक दाउन, प्रशिक्षु अतुल लकड़ा, अनमोल लकड़ा, पुनीत मिंज सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई
दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करे युवक-युवतियां।