पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएलओ को स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश

बीएलओ को स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरसई | प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ आैर पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ कुमार एस अभिनव ने की। बीएलआे द्वारा 23 से 25 जून तक घर-घर जाकर सत्यापन, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन, 26 से 31 जुलाई तक करने पर चर्चा हुई। बताया गया कि दावा आपत्तियों की सूची की एक प्रति कार्यालय के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित की जाएगी। इन आपत्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। दिव्यांग व्यक्तियों और छूटे नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए कहा गया। एक सौ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रसार पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, बीएलओ सीमा देवी, पुनीता मिंज, शोभारानी टोप्पो, खुशबू देवी, ललिता देवी, सुशीला खेस, सुनीता देवी आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...