पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ट्रांसफार्मर नहीं लगने से ढांगर में सरपंच अावास सहित दर्जनभर घरों में 6 माह से बना है अंधियारा

ट्रांसफार्मर नहीं लगने से ढांगर में सरपंच अावास सहित दर्जनभर घरों में 6 माह से बना है अंधियारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ढांगर में सरपंच अावास सहित दर्जनभर घरों में 6 महीने से अंधेरा फैला हुआ है। यहां पर लगने वाला बिजली का ट्रांसफार्मर व तार तीन महीने से सरपंच के घर में रखे हुए हैं। इतना ही नहीं इसके तीन पोल और एच पोल लगाए हुए 6 महीने से अधिक का समय हो गया लेकिन न तो पोल पर तार खींचे रहे हैं और न ही ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।सरपंच निरमा देवी का आरोप है कि अधिकारी गांव में चक्कर काट कर चले जाते हैं लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि बिजली निगम की ढाणी डेरा स्कीम के तहत गांव ढांगर की अंबेडकर बस्ती के लिए एस्टीमेट बनाकर पास करवाया गया था। योजना के तहत तीन पोल तक फ्री और अधिक पोल होने पर रुपये 175 प्रति मीटर के हिसाब से वसूली की जाती है। वजीर सिंह ने बताया कि हम योजना के तहत 50 से अधिक मीटर के लिए 6 महीने पहले 8 हजार 750 रुपये विभाग के पास जमा करवा चुके हैं। इसके बाद यहां पर पोल लगाने व स्विच लगाने का तो काम कर दिया गया लेकिन तार और ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगाए गए हैं। तार व ट्रांसफार्मर तीन माह से सरपंच के घर में रखे हुए हैं। वजीर सिंह का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारी अब यहां से इन बिजली के पोल को उखाड़कर दूसरी जगह लगाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...