पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झाड़ियों के बीच तार में फंसे पैंथर का 6 घंटे संघर्ष, भूख प्यास से दम तोड़ा

झाड़ियों के बीच तार में फंसे पैंथर का 6 घंटे संघर्ष, भूख-प्यास से दम तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा | डेचा गांव से तीन किमी दूर केशरपुरा में राजपुर रोड के किनारे मंगलवार सुबह 8 बजे एक पैंथर झाड़ियों के बीच तार में फंस गया। उसे सुरक्षित निकालने के लिए उदयपुर टीम को सूचना भेजी गई, लेकिन जब तक टीम आती, तब तक पैंथर की मौत हो गई। झाड़ियों से बाहर निकलने के लिए उसने 6 घंटे तक खूब कोशिशें की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसे बाद में पिंजरे में डालकर डूंगरपुर पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की दो नदी नर्सरी में अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने भूख और प्यास से तड़पकर पैंथर की मौत होने की पुष्टि की है।

कमर में फंसा था तार : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैंथर दहाड़ लगाते हुए निकलने की भरसक कोशिशें कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा था, क्योंकि उसके आगे-पीछे के पैरों के बीच कमर के भाग में तार फंसा हुआ था। वहीं तार का दूसरा सिरा झाड़ियों में उलझा हुआ था। ऐसे में उसका वहां से निकलना संभव नहीं हो सका। उसकी दहाड़ सुनकर डरे लोग उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

दम टूटने के बाद उसे उठाकर ले जाते वनकर्मी।

इधर रणथंभौर में... बाघ ने टी-79 के दो शावक मारे, एक माह में प्रदेश में चार बाघों की मौत

जयपुर | रणथंभौर टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले सवाई-मान सिंह वन्यजीव विहार में मंगलवार देर शाम एक बाघ ने दो शावकों को मार डाला। ये दोनों शावक टी-79 के थे। इनकी उम्र डेढ़ साल थी। एक माह में राज्य में चार बाघों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक खेत में फंदा लगने से बाघ की मौत हो गई थी, जबकि उसके दूसरे दिन ही रणथंभौर में ट्रंकुलाइज करने से एक और बाघ मारा गया था।

पानी भी रखा, पैंथर ने नहीं पिया

आंतरी रेंजर दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि वनकर्मियों ने उसके पास पीने के लिए पानी भी रखा, लेकिन उसने नहीं पिया।

खबरें और भी हैं...