पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलात्कार व हत्या के विरोध में मनाया काला दिवस

बलात्कार व हत्या के विरोध में मनाया काला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश में महिलाओं व मासूम बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार, बलात्कार व हत्या के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने एक दिवसीय प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस दौरान छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, शहर जिलाध्यक्ष रश्मि राज ने कहा कि देश में आज अराजकता का माहौल है। विभिन्न प्रदेशों में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही है, लेकिन छोटी-छोटी बात पर अफसोस जताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। इसे रोकने के लिए ठोस उपाय करने की जगह वे विदेश यात्रा पर निकल गए हैं।

प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर नीलकंठ टीकाम को सौंपा। इस दौरान छग प्रदेश कांग्रेस सदस्य कैलाश पोयाम, धन्नूराम मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, दलसाय मरकाम, बुधराम नेताम, हीरा नेताम, भंवर कौशल, जिला पंचायत सदस्य परनिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को महिला कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

जगदलपुर. बलात्कार के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

कैंडल मार्च निकाला

केशकाल |
नगर पंचायत में मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्नाव में आसिफा के साथ हुए बलात्कार की निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि देशभर में बलात्कार की घटना को रोकने के लिए सरकार को ठोस उपाय करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...