पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में केसरीसिंहपुर कस्बा रहा प्रथम सफाई सैनिकों का आज होगा सम्मान

जिले में केसरीसिंहपुर कस्बा रहा प्रथम सफाई सैनिकों का आज होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसरीसिंहपुर| स्वामी विवेकानंद युवा मंच की ओर से सोमवार को सफाई सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। सफाई सैनिकों की कार्यकुशलता व मेहनत के कारण जिले में केसरीसिंहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देशभर में 95 वी रैंक प्राप्त की है। इसलिए मंच इन्हें सम्मानित कर रहा है। आयोजन समिति के सुरेश धींगड़ा ने बताया कि व्यापारमंडल भवन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद निहालचंद मेघवाल होंगे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कालू राम बाजीगर करेंगे। राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, व्यापारमंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मित्तल, जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...