पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज धूप, शादियों के मुहूर्त नहीं होने से ग्राहकी सुस्त

तेज धूप, शादियों के मुहूर्त नहीं होने से ग्राहकी सुस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज धूप, ब्याह-शादी का सीजन नहीं होने साथ आम उपभोक्ताओं की खेरची बाजारों में खरीदी ठंडी चलने से थोक बाजार में मांग नहीं के समान है, जिससे कुछ किराना वस्तुओं के भावों में नरमी रही। खोपरा बूरा के भाव टूटते जा रहे हैं। माल की आवक धीमी गति से होने की वजह से मूंगफली दाने के भावों में 300 से 400 रुपए क्विंटल की तेजी रही। कपूर में तेजी का दौर थम नहीं रहा है। देशी कपूर 825 से 840 रुपए बिकने लगा है। मौसम एकदम गरम है। खरीदार घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ब्याह-शादियों का सीजन भी नहीं है, जिससे भी किराना बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति है। कई बार ऐसी स्थिति बन रही है कि सुबह दुकानदार पर आते हैं और शाम को मंगल करके चले जाते हैं।

नारियल की आवक

कर्नाटक में चुनाव हो गए। नए नारियल की आवक शुरू हो गई उसके बाद ब्याह-शादी के दिन नहीं होने से खोपरा बूरा में मांग भी ठप पड़ गई। चुनाव के दौरान कर्नाटक की फैक्टरियां तमिलनाडु से नारियल मंगवा रही थी। अब उसकी भी जरूरत नहीं पड़ रही है। खोपरा बूरा में मांग घटने से भाव आए दिन घटते जा रहे हैं। खोपरा बूरा व्हील ऊपर में 4800 रुपए बिका था, घटकर 4300 रुपए रह गया। गर्मी की वजह से ट्रक वाले रात-रात में चल रहे हैं, जिससे मूंगफली दाने की बाजार में कमी हो गई है। हालांकि ग्राहकी भी नहीं है। मूंगफली दाना बख्खर 6000 से 7000 रुपए बटानी 7500 से 8500 रुपए के भाव बोले जा रहे हैं। शकर की आवक 13 ट्रक और 4 ट्रक का स्टॉक रहा। कालीमिर्च के भाव स्थिर रहे।

सियागंज बाजार में शकर 2720 से 2760 गुड़ लड्‌डू 3150 कटोरा 3100 से 3150 चौरसा 2700 से 2750 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 लाल गाय 147 खोपरा गोला 190 से 197 खोपरा बूरा व्हील 4300 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 मध्यम 185 से 192 बेस्ट 200 से 205 सौंफ मोटी 85 से 95 मीडियम 115 से 140 बेस्ट 165 से 190 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1650 से 1700 160 भरती 1750 से 1800 200 भरती 2050 से 2100 250 भरती 2200 से 2250 लौंग चालू 550 से 570 बेस्ट 600 से 625 दालचीनी 180 बेस्ट 185 जायफल 450 से 475 बेस्ट 575 जावत्री 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 775 से 825 बेस्ट 925 से 975 पत्थर फूल 325 से 375 बेस्ट 425 बाद्यान फूल 210 से 215 शाहजीरा 300 से 350 ग्रीन 480 से 500 तेजपान 85 से 90 तरबूज मगज 138 से 140 नागकेसर 620 सौंठ 170 से 235 खसखस चालू 250 से 300 बेस्ट 325 से 400 धौली मूसली 1125 से 1150 पीला पावडर 680 सिंदूर 6100 पूजा बादाम 70 से 85 बेस्ट 150 से 160 अरीठा 38 से 45 सिंघाड़ा 90 से 92 बड़ा 95 से 115 मोरधन अल्पाहार 6800 हरी इलायची 1050 से 1125 मीडियम बोल्ड 1175 से 1125 बोल्ड 1275 से 1325 एक्स्ट्रा बोल्ड 1375 से 1500 काजू-240 950 से 960 काजू डब्ल्यू 320- 875 से 885 डब्ल्यू 1- 860 से 865 एस डब्ल्यू 300- 835 से 850 एसएस डब्ल्यू 815 से 825 काजू जेएच 840 से 845 टुकड़ी 780 से 800 बादाम मगज 690 से 695 बेस्ट 700 से 710 टॉच 550 खारक थोक में 5000 से 5500 मीडियम 6500 से 7500 बेस्ट 7500 से 9000 किशमिश कंधारी 275 से 350 बेस्ट 425 से 475 इंडियन 190 से 225 बेस्ट 230 से 240 चारोली 675 से 725 बेस्ट 850 से 900 मुनक्का 250 से 350 बेस्ट 400 से 450 अंजीर 725 से 775 बेस्ट 825 से 900 मखाना 725 से 775 बेस्ट 825 से 860 केसर 115 से 130 रुपए।

अमचूर की आवक

हैदराबाद में तेलंगाना, रंगरेड्डी, शादनगर, परगी, मेदक लाइनों में पिछले दिनों कुल मिलाकर 50-60 बोरी अमचूर की आवक हो रही थी। काला माल 8000 से 12500 मीडियम 15000 से 20000 बेस्ट क्वालिटी 21000 से 25000 रुपए क्विंटल के भाव से व्यापार हो गए। निजामाबाद में आवक 4-5 हजार बोरी की रही। बेस्ट क्वालिटी का अमचूर 22000से 25000 रुपए बिका।

खबरें और भी हैं...