कैशियर ने दे दिए एक लाख रुपए ज्यादा, किसान ने दूसरे दिन लौटाए
खारकला | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा खारकला में सोमवार को एक किसान शिवलाल पिता तोताराम निवासी खेड़ी ने सवा लाख रुपए निकालने के लिए विड्राल फार्म भरा। कैशियर संजय श्रीवास्तव ने उसे गलती से सवा दो लाख रुपए थमा दिए। शिवलाल रुपए लेकर घर चला गया। लेकिन जब गिनती की तो एक लाख रुपए ज्यादा निकले। मंगलवार को शिवलाल भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान के साथ बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक धरमचंद लाड़ की मौजूदगी में कैशियर को एक लाख रुपए लौटा दिए। बैंक स्टाफ व ग्रामीणों ने शिवलाल की प्रशंसा कर आभार जताया।