ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी
खारकलां | चलो पंचायत की ओर के तहत खारकलां पंचायत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी डॉ. देवेंद्र जोशी ने भी जरूरी जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान सरपंच पति गोपाल पटेल, भाजपा विमुक्त घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश राठौड़, राजेश मालवीय, शेखर सोनी, सुनील पटेल, गणेश पाराशर, सेवकराम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।