ऑफ सीजन में कपूर के भावों में तेजी आती जा रही है। भावों में अभी और तेजी की धारणा व्यक्त की जा रही है। शकर में 100 से 150 रुपए की तेजी आ गई है। खोपरा गोला में 2 रुपए मिलों का सुधार रहा जबकि खोपरा बूरा में मंदी रही। चीन में केमिकल बनाने वाली फैक्टरियों को शहर से काफी दूर स्थापित करने के आदेश देने से इनमें उत्पादन लगभग बंद हो गया है अथवा जो स्टॉक है, उसे फैक्टरियां आए दिन भाव बढ़ाकर बेच रही है। जब तक चीन में ये फैक्टरियां उत्पादन शुरू नहीं कर देती कपूर में भाव घटना संभव नहीं है, किंतु वर्तमान भावों पर कपूर की मांग में तीव्रता से गिरावट आ जाएगी। देशी कपूर 860 से 875 रुपए बोला जाने लगा है। वर्तमान में ये भाव ही भाव है। मांग नहीं के समान है। अपने मधुर स्वाद व दाना-दाना खिल जाने की उच्च गुणवत्ता के कारण सच्चामोती साबूदाना की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। सच्चामोती पोहा भी घरों में सुबह के नाश्ते की पहली पसंद बन गया है। सच्चमोती खोपरा बूरा अपने कुरकुरेपन के कारण केटरर्स, मिष्ठान निर्माता इत्यादि की लिस्ट में अवश्य रहता है।
शकर का स्टॉक
बाजार में यह चर्चा चल पड़ी है कि केंद्र सरकार कोटा प्रणाली लागू कर सकती है और 30 लाख टन का बफर स्टॉक भी कर सकती है। 20 लाख टन निर्यात में जाने के बाद अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा। बस इसी धारणा से मालेगांव का टेंडर 2360 रुपए जीएसटी अलग में गया था। विग्नार का टेंडर 2505 रुपए में चला गया, इससे खेरची में शकर भावों में करीब 20 से 30 रुपए की तेजी आ गई। उप्र में गुड़ के भावों में सुधार रहा लेकिन लोकल में भाव स्थिर रहे। हल्दी भावों में पुन: नरमी आ गई। हल्दी में मंदी वाले सटोरिए नहीं चाहते हैं कि भावों में तेजी आए। शायद नीचे भावों पर माल नहीं पकड़ पाए होंगे, जिससे मंदी का राग एक बड़ा सटोरिया लंबे समय से अलाप रहा है। मनमाने आंकड़े जारी किए जा रहे है।
सियागंज बाजार में शकर 2780 से 2820 गुड़ लड्डू 3150 कटोरा 3100 से 3150 चौरसा 2700 से 2750 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 लाल गाय 145 खोपरा गोला 190 से 198 खोपरा बूरा व्हील 4275 नाग 2950 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 मध्यम 185 से 192 बेस्ट 200 से 205 सौंफ मोटी 85 से 95 मीडियम 115 से 140 बेस्ट 165 से 190 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1650 से 1700 160 भरती 1750 से 1800 200 भरती 2050 से 2100 250 भरती 2200 से 2250 लौंग चालू 550 से 570 बेस्ट 600 से 625 दालचीनी 180 बेस्ट 185 जायफल 450 से 475 बेस्ट 575 जावत्री 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 775 से 825 बेस्ट 925 से 975 पत्थर फूल 325 से 375 बेस्ट 425 बाद्यान फूल 210 से 215 शाहजीरा 300 से 350 ग्रीन 480 से 500 तेजपान 85 से 90 तरबूज मगज 136 से 138 नागकेसर 620 सौंठ 170 से 235 खसखस चालू 250 से 300 बेस्ट 325 से 400 धौली मूसली 1125 से 1150 सिंदूर 6100 पूजा बादाम 70 से 85 बेस्ट 150 से 160 अरीठा 38 से 45 सिंघाड़ा 90 से 92 बड़ा 95 से 115 मोरधन अल्पाहार 6800 हरी इलायची 1050 से 1125 मीडियम बोल्ड 1175 से 1125 बोल्ड 1275 से 1325 एक्स्ट्रा बोल्ड 1375 से 1500 काजू-240 950 से 960 काजू डब्ल्यू 320- 875 से 885 डब्ल्यू 1- 860 से 865 एस डब्ल्यू 300- 835 से 850 एसएस डब्ल्यू 815 से 825 काजू जेएच 840 से 845 टुकड़ी 780 से 800 बादाम मगज 690 से 695 बेस्ट 700 से 710 टॉच 550 खारक थोक में 5000 से 5500 मीडियम 6500 से 7500 बेस्ट 7500 से 9000 किशमिश कंधारी 275 से 350 बेस्ट 425 से 475 इंडियन 190 से 225 बेस्ट 230 से 240 चारोली 675 से 725 बेस्ट 850 से 900 मुनक्का 250 से 350 बेस्ट 400 से 450 अंजीर 725 से 775 बेस्ट 825 से 900 मखाना 725 से 775 बेस्ट 825 से 860 केसर 115 से 130 मैदा कट्टे में 1050 से 1100 रवा कट्टे में 1100 से 1150 आटा कट्टा 1050 से 1150 बेसन 2700 से 2900 बटाना बेसन 2100 से 2200 पोहा 3700 से 3900 रुपए।
गोला तेज, बूरा में मंदी
खोपरा गोला में 2 रुपए किलो का सुधार रहा, जबकि खोपरा बूरा के भाव धीमी गति से घटते ही जा रहे हैं। 4800 रुपए बिक चुका खोपरा बूरा के भाव घटकर 4275 रुपए रह गए है। इन भावों में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। साबूदाना-कालीमिर्च के भाव स्थिर रहे।