पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड़गांव स्कूल मर्डर: वयस्क की तरह चलेगा नाबालिग आरोपी पर मुकदमा

गुड़गांव स्कूल मर्डर: वयस्क की तरह चलेगा नाबालिग आरोपी पर मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव स्कूल मर्डर: वयस्क की तरह चलेगा नाबालिग आरोपी पर मुकदमा

गुड़गांव |
गुड़गांव के एक मशहूर प्राइवेट स्कूल में सात साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या के आरोपी नाबालिग छात्र पर वयस्क की तरह ही मुकदमा चलेगा। बोर्ड के फैसले के खिलाफ 16 साल के आरोपी छात्र की याचिका और दो अन्य याचिकाएं कोर्ट ने खारिज कर दीं। एडिशनल सेशंस जज जसबीर सिंह कुंडू ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी की अपराध को लेकर शारीरिक और मानसिक क्षमताओं पर विचार के बाद ही फैसला लिया है। आरोपी अच्छी तरह जानता था कि इस अपराध का अंजाम क्या होगा। बोर्ड का फैसला कानूनी तौर पर सही और मेरिट पर लिया गया है। इसमें दखल की जरूरत नहीं।

खबरें और भी हैं...