पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलायची की फसल अच्छी उतरने की आशा

इलायची की फसल अच्छी उतरने की आशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरी इलायची क्षेत्रों में मार्च में हुई वर्षा से लाभ मिला है। अप्रैल में एक-दो वर्षा और हो जाती है, तो फसल अच्छी उतरेगी और जल्दी भी आ सकती है। 1 अगस्त से 29 मार्च तक नीलामी केंद्रों पर 20990 टन की आवक हुई। एक सप्ताह पूर्व 482 टन आवक के मुकाबले 280 टन रह गई। औसत मूल्य 941 से घटकर 922 रुपए रह गए।

आवक कम होने से निर्यातकों ने खरीदी कम मात्रा में की

पिछले दिनों वोडिनायकनूर की नीलामी में 18 टन की आवक हुई थी। उसमें से बिक्री केवल 31 टन की हो सकीं। औसत मूल्य 883 रुपए से बढ़कर 923 रुपए प्रति किलो का रहा। नीलामी में निर्यात क्वालिटी की आवक कम रहने से निर्यातकों ने खरीदी काफी कम मात्रा में की 8 एमएम हरी इलायची बोल्ड की बिक्री 1280 रुपए में हुई। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक का समय इलायची उत्पादकों के लिए अच्छा रहा और औसत भाव 960 रुपए किलो के मिल गए। ग्रामीण इलाकों की मांग से खोपरा बूरा के भावों में सुधार का वातावरण बनता जा रहा है। बाजार में शार्टेज जैसी स्थिति बनने लगी है। भेंडा एवं गंगामाई के बाद अब केदारेश्वर का टेंडर 10 रुपए और घटकर 2772 रुपए में चला गया है। शीतलपेय वालों की हल्की-सी मांग निकली है। भाव कहां जाकर रुकेंगे, यह कल्पना करना आसान नहीं है। सेलम में साबूदाना के भावों में सुधार रहा। इंदौर में कम भाव के साबूदाने 4100 रुपए बिकने लगे हैं।

सियागंज बाजार में शकर 2990 से 3030 गुड़ करेली भेली 2650 से 2700 लड्‌डू 3100 से 3200 कटोरा 2900 से 3000 ताराबर्फी 3900 हल्दी काढ़ी 11200 से 11500 लाल गाय 143 पावडर-501 1671 सुपर क्राउन 831 मयूर 1550 खोपरा गोला 165 से 172 खोपरा बूरा व्हील 4850 नाग 3225 सनगोल्ड 3225 लक्ष्य 3300 ताज 3750 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 5200 से 5800 वरलक्ष्मी 5000 1 किलो पैकिंग में 6160 सोल्जर 4500 सच्चामोती 5175 1 किलो में 6325 सच्चासाबू 5150 1 किलो में 5680 कालीमिर्च गारवल 390 से 400 एटम 415 से 425 मटरदाना 475 से 500 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 166 से 170 मध्यम 175 से 180 बेस्ट 195 से 220 सौंफ मोटी 75 से 90 मीडियम 95 से 115 बेस्ट 125 से 175 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1850 से 1900 160 भरती 2350 से 2400 200 भरती 2800 से 2850 250 भरती 3000 से 3100 लौंग चालू 540 से 560 बेस्ट 600 से 630 दालचीनी 175 से 185 बेस्ट 190 जायफल 440 से 500 जावत्री 1000 से 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 675 से 775 बेस्ट 800 से 850 पत्थर फूल 340 से 375 बेस्ट 425 बाद्यान फूल 215 से 230 शाहजीरा 320 से 340 ग्रीन 480 से 490 तेजपान 85 से 90 तरबूज मगज 148 से 152 नागकेसर 850 सौंठ 130 से 185 खसखस चालू 275 से 350 बेस्ट 575 से 600 धौली मूसली 1200 से 1275 वनदेवी दाना 751- 2450 वनदेवी पाउच में 2460 121 न. दाना 2240 पाउच 2260 111 न. डिब्बी 2040 पाउच 2060 पीला पावडर 680 सिंदूर 6100 पूजा बादाम 75 से 85 बेस्ट 160 से 170 अरीठा 38 से 42 सिंघाड़ा 80 से 90 बड़ा 95 से 110 मोरधन अल्पाहार 6900 हरी इलायची 1000 से 1050 मीडियम बोल्ड 1075 से 1125 बोल्ड 1175 से 1275 एक्स्ट्रा बोल्ड 1325 से 1375 काजू-240 940 से 950 काजू डब्ल्यू 320- 840 से 850 डब्ल्यू 1- 835 से 840 एस डब्ल्यू 300- 820 से 830 एसएस डब्ल्यू 810 से 815 काजू जेएच 780 टुकड़ी 760 बादाम मगज 635 से 640 बेस्ट 650 से 655 टॉच 500 खारक थोक में 4500 से 5500 मीडियम 6500 से 7500 बेस्ट 7500 से 9000 किशमिश कंधारी 250 से 350 बेस्ट 400 से 425 इंडियन 140 से 160 बेस्ट 175 से 190 चारोली 700 से 750 बेस्ट 800 से 900 मुनक्का 250 से 350 बेस्ट 550 से 600 अंजीर 650 से 650 बेस्ट 850 से 1000 मखाना 650 से 775 बेस्ट 725 से 800 केसर 125 से 135 मैदा कट्‌टे में 1050 से 1100 रवा कट्‌टे में 1100 से 1150 आटा कट्‌टा 1030 से 1130 बेसन 2700 से 2800 बटाना बेसन 1800 से 1900 पोहा 3500 से 3700 रुपए।

हल्दी वायदों में तेजी

पिछले दिनों हल्दी वायदों में लगातार गिरावट के बाद धीमी गति से सुधार आता जा रहा है। हालांकि हल्दी में सीजनल मांग का दबाव अभी भी कमजोर बना हुआ है। स्टॉकिस्टों की मांग भी फिलहाल ठंडी है। बड़ी तेजी के बाद बाजारों में खरीदी निकलना संभव लगती है। आंध्र की डुग्गीराला मंडी में शुरू हो गई है। निजामाबाद में 12 लाख बोरी से अधिक की आवक अभी तक हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...