पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड प्रोफेसरों को नहीं मिलेगा सेवा का मौका, सरकार ने लगाई रोक

रिटायर्ड प्रोफेसरों को नहीं मिलेगा सेवा का मौका, सरकार ने लगाई रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदाैर | यूनिवर्सिटी-कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों (एमिरड्स प्रोफेसर) को दोबारा सेवा का मौका देने की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की मांग शासन की तरफ से खारिज कर दी गई है। समन्वय समिति ने इसे खारिज कर दिया है। ऐसे में रिटायर्ड प्रोफेसरों की कम से कम दो साल के लिए वापसी के आसार खत्म हो गए हैं। बताते हैं कि डीएवीवी ने उन सभी प्रोफेसरों को मौका देने की तैयारी की थी जो कुछ माह पहले ही रिटायर हुए या कुछ माह के भीतर रिटायर होने वाले हैं। इसमें कुछ माह पहले रिटायर हुए डॉ. गणेश कावड़िया का नाम सबसे प्रमुख था। अब प्रबंधन के पास लगातार कम होते स्थायी और क्वालिटी टीचिंग स्टाफ की कमी को दूर करना आसान नहीं होगा। पिछले दो साल में ही प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. राजकमल, प्रो. दीपक भटनागर सहित 10 प्रोफेसर रिटायर हुए हैं। दरअसल, यूनिवर्सिटी द्वारा 2014 से अब तक दो बार 171 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन बुलाए जा चुके हैं, लेकिन दोनों बार प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। इसके बाद से अब तक पूरा मामला कागजों पर ही अटका हुआ है।

खबरें और भी हैं...