खाचरियावास की सीसी ब्लॉक सड़क उखड़ीं, हादसे की आशंका
दांता| ग्राम खाचरियावास में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क उखड़ गई है। रास्ते से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के साथ हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामवासी सहाबुद्दीन लौहार का कहना है कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सड़क दुरुस्त नहीं की जा रही है। यही हालात रहे तो जल्दी ही पूरी सड़क टूट कर बिखर जाएगी। सड़क गारंटी पीरियड में है व गढ़ के पास चौराहे पर सड़क की शुरुआत का मुहाना व बरगद के पेड़ों के नीचे की किनार ही टूटी है। इसे जल्द ही दुरुस्त नहीं किया गया तो पूरी सड़क ही उखड़ जाएगी। इस सड़क पर आवागमन के दिनभर इतने साधन गुजरते हैं कि रोजाना 10-20 ब्लॉक उखड़ रहे हैं। इससे कुछ दिनों में तो सड़क पूरी ही उखड़ जाएगी।