पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 वार्डाें में छोटी बड़ी नालियां, बड़़ा नाला भी... सभी गंदगी से चोक, बारिश में बिगड़ेंगे हालात

21 वार्डाें में छोटी-बड़ी नालियां, बड़़ा नाला भी... सभी गंदगी से चोक, बारिश में बिगड़ेंगे हालात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका की उदासीनता से शहर के नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। गंदगी भरे ये नाले नगर पालिका की सफाई की पोल खोलने को पर्याप्त हैं। अगर समय रहते इन नालों की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात में नाले ही जल भराव के कारण बनेंगे। यह बात और हैं कि जिम्मेदार नालों की सफाई का दम भरते हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और ही है। नपा अधिकारियों ने अब तक इसके लिए अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है। वहीं शहर के लोगों का कहना है कि अगर समय पर नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई तो पिछले सालों की तरह इस बार भी शहर की अधिकांश मोहल्लों में जलभराव से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ेगा।

शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए मुख्य नाला हैं। नाले की सफाई का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार अगर नगर पालिका अभी से नालों की सफाई का काम शुरू करती है तो यह काम जून के दूसरे पखवाड़ा तक पूरा हो सकेगा, लेकिन अब तक नपा अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जंगल से आने वाले बारिश के पानी के लिए शहर में सुनहरियाबाग के पास से नाला निकला हुआ है। जो मुखिया गली, विश्वकर्मा गली, भगतसिंह गली और कस्बा क्षेत्र होकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बहने वाले खाल में मिल रहा है। इसके अलावा शहर के 21 वार्डों के कई गली मोहल्लों में छोटी- बड़ी नालियां हैं। इनमें से अधिकतम नालियों में अभी कचरा जमा हुआ है।

सुनहरिया बाग की तरफ नाले के अंदर और बाहर पड़ी गंदगी और कचरा।

परेशानी का सबब बन रहा नाला

शहर के मध्य से बहने वाले नाले के साथ ही विभिन्न मार्गों और गली मोहल्लों की नालियों की सफाई का दावा किया जा रहा है। जबकि सुनहरिया बाग के आगे से मुखिया गली में बहने वाले नाले को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस नाले की सफाई अर्से से नहीं करायी गई है। नाले में तैरती गंदगी जहां लोगों के लिए बदबू का कारण बनी हुई है, वहीं जलभराव की संभावना से लोग चिंतित हैं। सुनहरिया बाग के सामने से कस्बा की ओर आने वाला यह नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

15 जून के पहले सभी नालियों और नाले की सफाई करवा दी जाएगी। जे.आर. माथुर, सीएमओ, नगर पालिका खाचरौद

खबरें और भी हैं...