- Hindi News
- National
- गर्मी इतनी, छुटि्टयां भी चल रही, ज्यादातर शिक्षक बाहर होंगे शिक्षक बोले नया सत्र शुरू होने के बाद शिविर लगाते तो सभी शामिल होते
गर्मी इतनी, छुटि्टयां भी चल रही, ज्यादातर शिक्षक बाहर होंगे शिक्षक बोले- नया सत्र शुरू होने के बाद शिविर लगाते तो सभी शामिल होते
भास्कर संवाददाता | नागदा/खाचरौद
समस्या के कारण तनाव में काम करने वाले शिक्षक व अध्यापक नए सत्र में तनाव मुक्त होकर बच्चों को पढ़ा सके। इसे लेकर लेकर शासन की मंशानुसार शिक्षा विभाग शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि खाचरौद में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक विकासखंड स्तर पर परिवेदना शिविर लगाएगा। चूंकि शिविर शिक्षकों व अध्यापकों की समस्याओं पर आधारित है, इसलिए शिविर को लेकर शिक्षकों के कुछ सुझाव है। शिक्षकों का कहना है शिविर का मकसद अच्छा है। मगर गर्मी इतनी है, छुटि्टयां भी चल रही है। ऐसे में कई शिक्षक बाहर गए हुए है। इसलिए शिविर में ज्यादा शिक्षक नहीं पहुंच सकेंगे। अगर शिविर जून में नया सत्र शुरू होने के बाद लगाते तो सभी शिक्षक शामिल हो सकते थे। हालांकि बीईओ अर्जुनसिंह सोलंकी का कहना है उन्होंने सभी शिक्षकों के मोबाइल पर मैसेज भिजवा दिए हैं।
अभी ये नुकसान
ब्लॉक में परमानेंट व अध्यापक संवर्ग मिलाकर कुल 1210 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से ज्यादातर शिक्षक छुटि्टयां मनाने गए है। इनके शामिल होने की संभावना न के बराबर है। शिविर में टेंट, पानी, कुर्सियां, नाश्ता आदि व्यवस्थाओं पर विभाग खर्च भी करेगा। ऐसे में अगर शिक्षक कम पहुंचते हैं तो इस खर्च का कोई औचित्य नहीं होगा। यही शिविर जून में नए सत्र की शुरुआत के दौरान लगाया जाता तो संभवत: सभी शिक्षक इसका फायदा ले सकते और शिक्षण सत्र की शुरुआत में आने वाली समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत करा सकते थे।